मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। पंख से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है।।

GIC at Glance

परिचय - राजकीय इंटर कॉलेज नगलिया जट

 राजकीय इंटर कॉलेज नगलिया जट बिलारी, शहर के कोलाहल से दूर शांत एवं सुरम्य वातावरण मे बिलारी नगर से शाहबाद रोड पर पश्चिम दिशा में 1 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत नगलिया जट में स्थित है| विद्यालय की स्थापना 5 जुलाई सन 2014 को मल्टी सेक्टोरियल डेवलपमेंट कार्यक्रम (एमएसडीपी) के अंतर्गत हुई| तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक श्री श्रवण कुमार यादव के आदेशानुसार डॉ अभिषेक कुमार मिश्रा ने प्रभारी प्रधानाचार्य के रूप में विद्यालय का संचालन प्रारंभ किया| विद्यालय की स्थापना के प्रथम वर्ष में ही कक्षा 6 से 11 तक 450 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया तथा विद्यालय प्रगति के पथ पर अग्रसर हुआ| विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक संचालित हैं| विद्यालय में 14 कक्षा कक्ष, 3 प्रयोगशाला कक्षा कक्ष, 1 ऑफिस, 1 स्टाफ रूम, 2 स्टीर, एक एम डी एम कक्ष, एक छोटा कक्ष तथा एक प्रधानाचार्य कक्ष है| विद्यालय में कक्षा 6 और 12 में कला और विज्ञान वर्ग की कक्षाये संचालित होती है| विद्यालय में प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, सभी कक्षा कक्षों में चार चार पंखे तथा ट्यूबलाइट हैं| छात्र छात्राओं हेतु पृथक पृथक शौचालय हैं शिक्षण कक्ष हवादार रोशनी युक्त एवं बड़े हैं| छात्र-छात्राओं के खेलने हेतु विभिन्न खेल यथा बैडमिंटन ,वॉलीबॉल ,खो खो, फुटबॉल, क्रिकेट, कैरम आदि सुविधाएं उपलब्ध है|

 विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य शिक्षक एवं छात्र छात्राओं के द्वारा वातावरण को हरा-भरा और हवादार स्वच्छ बनाने के लिए पौधारोपण किया गया जिसके परिणाम स्वरूप विद्यालय परिसर में छोटे-छोटे पौधों ने छायादार पेड़ों का रूप ले लिया है जो कि आज छात्र-छात्राओं को हवा और छाया प्रदान करते हैं एवं वातावरण को हरा-भरा और शुद्ध बनाते हैं| विद्यालय में सभी प्रकार के पठन-पाठन का वातावरण है| विद्यालय में आसपास के लगभग 10किलोमीटर के क्षेत्र में स्थित गांवों से छात्र-छात्राएं पढ़ने के लिए आते हैं| विद्यालय में साल दर साल छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ती जा रही है| वर्ष 2021-22 में छात्र संख्या 684 थी| विद्यालय परिसर में छात्र छात्राओं को खेलने के लिए झूले भी लगाए गए हैं एवं सर्वागीण विकास के लिए खेल]सांस्कृतिक कार्यक्रम]सामाजिक कार्य] नैतिक शिक्षा आदि के कार्यक्रम कराए जाते हैं| शासन के द्वारा लागू की गई सभी योजनाएं जैसे निशुल्क पोस्टिक आहार] निशुल्क ड्रेस] निशुल्क पुस्तक वितरण एवं छात्रवृत्ति का लाभ छात्र-छात्राओं को दिया जाता है |
मिशन शक्ति, एसपीसी कार्यक्रम शासन के आदेश अनुसार विद्यालय में चलाए जाते हैं |

विद्यालय में स्काउट एवं गाइड का शिविर का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है जिससे छात्र छात्राओं में नैतिक अनुशासनात्मक आदतें विकसित होती हैं विद्यालय में सभी छात्र छात्राएं एवं शिक्षक 4 सदनों यथा प्रयास सदन लक्ष्य सदन ऊर्जा सदन शक्ति सदन में विभाजित है सभी सदनों में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है| जिसमें छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक पूर्ण उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हैं| विद्यालय में 2016 में पहली बार बोर्ड परीक्षा का आयोजन हुआ जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज की छात्राओं का परिणाम 100% रहा इस विद्यालय से पढ़कर गए छात्र छात्राएं अपने अपने क्षेत्र में आगे बढ़ कर सफल हो रहे हैं| आज का आज के छात्र-छात्राएं विद्यालय में प्रवेश लेने में गर्व का अनुभव करते हैं |